तरहेसा विद्यालय के बच्चों के बीच स्कूल बैग व कॉपी वितरित

एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के एमडीओ बीजीआर माइनिंग इंफ्रा व रोटरी क्लब, हैदराबाद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

केरेडारी.

एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के एमडीओ बीजीआर माइनिंग इंफ्रा व रोटरी क्लब, हैदराबाद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. परियोजना प्रभावित एनएसपीएस तरहेसा में अध्ययनरत 334 बच्चों के बीच बैग व कॉपी का वितरण किया गया. रोटरी क्लब ऑफ जुबली हिल्स के प्रबंधक बालाकोटी रेड्डी बीजीआर के जीएम श्रीनिवास राव, पांडू के शकीबा खातून, विद्यालय सचिव कपूरवा देवी ने वितरण किया़ जीएम श्रीनिवास राव ने कहा कि बीजीआर कंपनी क्षेत्र में कोयला निकासी के साथ सामाजिक विकास के दायित्व का निर्वाह करेगी. प्रबंधक बालाकोटी रेड्डी ने सीएसआर के तहत अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन बच्चों को दिया. विद्यालय सचिव कपूरवा देवी ने बीजीआर कंपनी के प्रति आभार जताया़ मौके पर बीजीआर से त्यागराजन, फैज अहमद, रामशास्त्री, विजय तिवारी, प्रवीण झा, संदीप मिश्रा, सचिव कपूर देवी, अब्दुल्ल जनान अंसारी, मो मुस्ताक, किलयास अहमद, मो हासिम, कार्तिक कुमार महतो, बालेश्वर कुमार, नवलकिशोर ओझा, खेदू राम, प्रबंधन समिति के कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >