केरेडारी. केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव स्थित झुमरीटांड़ में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का घर कंपनी द्वारा ध्वस्त किये जाने से क्षेत्र में तनाव और विस्थापन की समस्या गहरायी है. इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ़ बयानबाज़ी के आरोप में योगेन्द्र साव को तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया. साव का कहना है कि पार्टी ने जल्दबाज़ी में यह निर्णय लिया है और वे राहुल गांधी से मिलकर अपनी बात रखेंगे. उन्होंने याद दिलाया कि 1984 में हजारीबाग के जिला स्कूल में आयोजित कांग्रेस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौजूदगी के समय से वे पार्टी से जुड़े हैं और सच्चे सिपाही की तरह काम कर रहे हैं. दूसरी ओर, ऋत्विक कंपनी के जीएम सतीश रेड्डी का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि कंपनी ने मुआवज़ा भुगतान के लिए तीन बार नोटिस भेजा, लेकिन श्री साव ने कोई जवाब नहीं दिया. कंपनी का कहना है कि फैक्ट्री 2013 में बनायी गयी, जबकि 2010 में ही सीबी एक्ट लागू हो चुका था. साथ ही कम्पनी का दावा है कि जिस ज़मीन पर घर और फैक्ट्री बने थे, वह जंगल झाड़ी क्षेत्र में आती है. इसके विपरीत योगेंद्र साव का कहना है कि उन्होंने यह ज़मीन टंडवा निवासी रामदीप साव से खरीदी है, जिसका खाता और प्लॉट नंबर दर्ज है तथा दाखिल-खारिज और रसीद भी मौजूद है.
पार्टी ने हड़बड़ी में फैसला लिया है : योगेंद्र साव
केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव स्थित झुमरीटांड़ में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का घर कंपनी द्वारा ध्वस्त किये जाने से क्षेत्र में तनाव और विस्थापन की समस्या गहरायी है.
