हजारीबाग में एक अलग पहचान देनेवाला वार्ड 12 में की हालत दयनीय

शहर के सबसे पॉश इलाका वार्ड 12, जो बिजनेस के रूप में जाना जाता है. इस वार्ड में लग्जरी होटल से लेकर कई ऐसे प्रतिष्ठान हैं

गांधी मैदान के उड़ते धूल व टूटी फूटी सड़कें व नालियों से वार्डवासी परेशान

मिथुन महतो

हजारीबाग. शहर के सबसे पॉश इलाका वार्ड 12, जो बिजनेस के रूप में जाना जाता है. इस वार्ड में लग्जरी होटल से लेकर कई ऐसे प्रतिष्ठान हैं. लोग हजारीबाग आते हैं इस इलाके को सबसे पहले पसंद करते है. इसलिए यह वार्ड प्रसिद्ध है. इसी वार्ड के बगल में चर्चित गांधी मैदान, धोबिया तालाब और कई शिक्षण संस्थान है. लेकिन आज इस वार्ड की सड़कें, गलियां, गांधी मैदान, धोबिया तालाब बद से बदतर हो गया है. गांधी मैदान में थोडी सी भी हवा चलती है तो धूल इतनी उड़ती है कि सुबह-सुबह टहलनेवाले लोग परेशान हो जाते हैं. गांधी मैदान में सुविधा के नाम सिर्फ लाइट लगी है. चारों तरफ गंदगी है. सुबह शाम हजारों बच्चे सुबह शाम खेलने पहुंचते हैं. मजबूरीवश बच्चे इसी धूल गर्दा में खेलने को विवश हैं. चर्चित धोबिया तालाब को विकसित करने के लिए मिट्टी का कटाव किया गया, ताकि सुंदरीकरण हो सके. लेकिन उसे आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया है. आज स्थिति यह है कि तालाब के चारों तरफ जलकरी भर गया है. सफाई नहीं हो रहा है. इसके अलावा वार्ड की नालियां पूरी तरह से जाम हो गयी है.

वार्ड 12 के आरपी सिंह ने कहा कि आज वार्ड की स्थित काफी खराब हो गयी है. वार्ड की सड़कें टूट फूट गयी है. पत्थर निकल आये हैं. पैदल चलना मुश्किल हो गया है. शुद्ध पानी भी नहीं मिलता है. साफ सफाई की नियमित व्यवस्था होनी चाहिए.

चोहन प्रसाद ने कहा कि बिजली पोल में स्ट्रीट लाइट नहीं लगा है. लाइट नहीं लगने से गली नंबर 12 में अंधेरा छाया रहता है. धोबिया तालाब के पास सड़क किनारे गड्ढा कर दिये जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. वार्ड 12 के गलियों में स्ट्रीट लगे.

आदित्य प्रसाद ने कहा कि वार्ड की नियमित सफाई नहीं होती है. धोबिया तालाब में लगे फाइबर ब्लॉक चार पांच माह में ही दब गया. जहां तहां सड़क में गड्ढा बना हुआ है. धोबिया तालाब से निकलनेवाला नाली पूरी तरह से जाम हो गया है. इससे काफी बदबू आते रहती है.

सत्यनारायण सत्यार्थी ने कहा कि सुबह शाम लगभग हजारों लोग वार्ड 12 के गांधी मैदान में घुमने निकलते हैं. लेकिन गांधी मैदान का विकास नहीं होना परेशानी का सबब बन गया है. नगर निगम के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वृद्ध संघ के लोगों ने कई बार शिकायत भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ. इस कारण घुमने आनेवाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है.

एक्सपर्ट

सेवानिवृत्त बड़ा बाबू प्रबील राम ने कहा कि वार्ड 12 में कई नालियों के जाम रहने से मच्छर पनपते रहता है. इसकी नियमित साफ-सफाई हो. डीडीटी का छिड़काव रेगुलर होना चाहिए. सड़कें खराब है उसे बनाये. लोगों के घरों में नियमित सप्लाई पानी नहीं पहुंच रहा है, इसकी व्यवस्था हो. धोबिया तालाब का सौंदर्यीकरण हो.

वार्ड प्रोफाइल

कुल मतदाता 4692

पुरूष मतदाता 2370

महिला मतदाता 2322

मतदान केंद्र संख्या-04

वार्ड 12 में आठ मुहल्ला- सुरेश कॉलोनी, धोबिया तालाब गली, अरण्य विहार, मटवारी गांधी मैदान, गुरूनानी पैलेस गली, होटल एके इंटरनेशनल गली, पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय गली, शिव मंदिर गली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >