हजारीबाग. श्रीराम जन्मोत्सव पर हजारीबाग शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया. शुक्रवार को विभिन्न मार्गों पर निकले नवमी के जुलूस में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. आर्ष कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने शौर्य और वीरता का अद्भुत प्रदर्शन किया. लाठी का खेल व तलवारबाजी का कौशल दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. घोड़े का सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहा. जुलूस अनुशासित रहा. रामनगर क्षेत्र में जुलूस में महिलाओं और युवतियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली. भगवा रंग में रंगी महिलाएं और मराठी वेशभूषा में सजी युवतियां भगवा ध्वज लेकर जुलूस में शामिल हुईं. इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से शहर गूंज उठा. न्यू एरिया आरएन दल की झांकी शहरवासियों को काफी पसंद आयी. झांकी में राजस्थान के एक मंदिर का प्रारूप है. स्थानीय कलाकार नीरज विश्वकर्मा ने इसे तैयार किया है.
नवमी के जुलूस में राममय हुआ शहर

नवमी के जुलूस में राममय हुआ शहर
Copied link
युवतियों का शौर्य प्रदर्शन, आकर्षक झांकियों ने बांधा समां