हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदुर पंचायत भवन से कुछ दूर नाला के किनारे रविवार को एक युवती का शव मिला. शव की पहचान नहीं हो पायी है. मुर्दा कल्याण संस्थान के नीरज कुमार पासवान ने बताया कि मृतका का उम्र करीब 20 वर्ष है. शव को पहचान के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्चरी में दो दिनों तक रखा जायेगा. पहचान नहीं होने पर मुक्तिधाम खिरगांव में अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. शव मिलने की सूचना सिंदूर की ग्रामीणों ने कोर्रा पुलिस को दी. ग्रामीणो ने बताया कि शव पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. लोगों ने संदेह जताया है कि युवती की हत्या अन्यत्र कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से नाला के पास फेंक दिया गया है. कोर्रा पुलिस आसपास के थाना से संपर्क कर जानकारी ले रही है कि उनके यहां किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है या नहीं.
नाला के किनारे युवती का शव मिला, पहचान नहीं
शव शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया
