गिरिडीह में सुदीव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए हजारीबाग झारोटेफ के शिक्षक, पुरानी पेंशन बहाली में योगदान को किया याद

हजारीबाग से झारोटेफ के पदाधिकारियों ने गिरिडीह में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने शिक्षा और सरकारी कर्मियों के हित में उनके योगदान को याद किया, खासकर पुरानी पेंशन बहाली में उनकी अहम भूमिका को सराहा.


Old Penssion Scheme: हजारीबाग से झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (झारोटेफ) के पदाधिकारी रविवार, 13 सितंबर को गिरिडीह पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा और सरकारी कर्मियों के हित में उनके योगदान को याद किया.

शिक्षक समाज ने दी श्रद्धांजलि

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए झारोटेफ के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू का योगदान शिक्षक समाज कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षाकर्मियों के साथ-साथ राज्यकर्मियों के हित से जुड़े कई मुद्दों पर उन्होंने सकारात्मक भूमिका निभाई थी. उनके निधन से शिक्षक समाज ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से समझा और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया.

पुरानी पेंशन बहाली में निभाई अहम भूमिका

रंजीत कुमार वर्मा ने कहा कि राज्यकर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग लंबे समय से उठ रही थी. इस मांग को पूरा कराने की दिशा में स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू ने सराहनीय सहयोग दिया. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में पुरानी पेंशन बहाली योजना लागू होने का लाभ शिक्षक, शिक्षाकर्मी और विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारी उठा रहे हैं. उनके अनुसार, यह फैसला राज्यकर्मियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है.

शिक्षकों ने साझा की अपनी भावनाएं

कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने कहा कि स्वर्गीय सोनू का व्यवहार हमेशा सहज और संवेदनशील रहा. वे कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं को सुनते थे और समाधान की दिशा में प्रयास करते थे. इसी वजह से शिक्षक समाज उन्हें सम्मान के साथ याद करता रहेगा. श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के विकास में सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को सीए एसोसिएशन ने बताया अविस्मरणीय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ये शिक्षक रहे मौजूद

गिरिडीह में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में झारोटेफ हजारीबाग के कई पदाधिकारी और शिक्षक शामिल हुए. इनमें जिला सचिव किशोरी महतो, मधुसूदन सिंह, सुरेश प्रसाद महत्ता, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. सभी ने स्वर्गीय सुदीव्य कुमार सोनू के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 7 जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिक्षा विभाग के 58 लिपिकों का तबादला, 134 कर्मचारियों का संवर्ग तय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arif

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >