Teacher's Day: बरकट्ठा के स्कूलों में दिखा उत्साह, कहीं उपहार तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ सम्मान

बरकट्ठा के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और शिक्षकों के प्रति आभार जताया.

गंगपाचो गांव स्थित प्लस टू डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आइपी भारती ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास और उन्नति उसकी शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षित समाज पर निर्भर करती है.

प्राचार्य आरके मलिक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अंगूठे और हस्ताक्षर के बीच का फर्क समझ पा रहा है, तो उसे अपने गुरुजनों को इसके लिए धन्यवाद देना चाहिए. कार्यक्रम में अनिल कुमार, दीक्षा कुमारी, प्रीति प्रभा, सीमा सिंह, मानती लकड़ा, राधा कुमारी, काजल सिंह, अजय मंडल, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

चाणक्य जेपी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित

धरहरा कोषमा स्थित चाणक्य जेपी पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. निदेशक सत्यम भारती ने शिक्षक शिवम भारती, अनिल प्रसाद, सूरज कुमार, निशा भारती, सोनी कुमारी, निधि कुमारी एवं मधु कुमारी को उपहार देकर सम्मानित किया. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को पूरी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा देने का आह्वान किया.

आरडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

कोषमा गांव स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक कार्यक्रम पेश किये. इसमें अंजनी, श्वेता, रिद्धि, अनुष्का, काजू, खुशबू, रिषू, हिमांशु, वंश, गोलू समेत अन्य विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

निदेशक सुशील हितैषी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखाते हैं.

लीला गुरुकुल और सनराइज मॉडल पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम

तुर्कबाद स्थित लीला गुरुकुल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर शिक्षक राम नारायण यादव, कुमार सौरभ पाण्डेय, अजय चौधरी, प्रेम सागर, कुमार राजू समेत अन्य मौजूद थे.

वहीं सनराइज मॉडल पब्लिक स्कूल, तुर्कबाद में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >