Hazaribagh: 72 शिक्षकों को मिला सम्मान, प्रोजेक्ट रेल और नवाचार में बेहतर काम की हुई सराहना

हजारीबाग के डायट सभागार में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 72 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

हजारीबाग: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें जिले के सभी 16 प्रखंडों के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 72 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया. सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी. इसके बाद अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया.

डायट प्राचार्य आयुष कुमार ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं. प्रोजेक्ट रेल और सी-सीपीडी जैसे नवाचारों में हजारीबाग के शिक्षकों ने बेहतर कार्य किया है. इन प्रयासों को पूरे राज्य के लिए मॉडल के रूप में देखा जा रहा है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, बल्कि पीढ़ियों का निर्माण करते हैं. शिक्षक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दीप जलाने में जुटे हुए हैं.

जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने कहा कि शिक्षक का सम्मान समाज का सम्मान है. सम्मानित शिक्षकों ने साबित किया है कि हजारीबाग के सरकारी विद्यालयों में प्रतिभा और परिश्रम की कोई कमी नहीं है. सभी शिक्षक छात्रहित में बेहतर कार्य कर रहे हैं.

कार्यक्रम में बीईईओ विजय राम के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा कर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन डायट संकाय सदस्य रंजीत कुमार वर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >