हजारीबाग : JPSC-JSSC मामले में 21 अगस्त को सीएम का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, इसके विरोध में हजारों छात्र सड़कों पर उतरे. छात्रों ने इस बार बिना नारेबाजी और शोर-शराबे के मौन जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया.
छात्रों ने टॉर्च जलाकर मौन जुलूस निकाला
हाथों में गुलाब और मोबाइल फोन की टॉर्च जलाये छात्र कतारबद्ध होकर मटवारी गांधी मैदान से निकले. मौन जुलूस मटवारी, पीटीसी मार्ग से होते हुए जिला बोर्ड चौक पहुंचा. यहां कुछ देर रुकने के बाद छात्र वापस गांधी मैदान लौट गये.
जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए
जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. पूरे रास्ते छात्र शांतिपूर्वक चलते रहे और किसी तरह की नारेबाजी नहीं की. मौन मार्च शहर में चर्चा का विषय बना रहा.
ये भी पढ़ें: चौपारण के सैलून में घुसा लंगूर, शीशे में देखकर दो घंटे तक खुद को निहारता रहा
