दो विद्यालयों में लगे सोलर प्लांट

एनएमएल पकरी बरवाडीह परियोजना ने बड़कागांव के दो स्कूलों में सोलर प्लांट लगाए हैं, जिससे छात्रों को अब निर्बाध बिजली और बेहतर पढ़ाई का माहौल मिलेगा।

बड़कागांव. एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना ने अपनी सीडी-सीएसआर पहल के तहत मध्य विद्यालय, महटीकरा और उच्च विद्यालय, सिकरी में पांच-पांच किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये हैं. दोनों सौर संयंत्रों का उदघाटन नौ जुलाई को महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत ने किया.

सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू होने से दोनों विद्यालयों को स्वच्छ, विश्वसनीय और निर्बाध बिजली मिलेगी. इससे गर्मी के मौसम तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी पंखे, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे.

इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा तथा पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा. कहा कि ऐसी सीएसआर पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और सामुदायिक विकास को भी मजबूती मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >