शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

विधायक प्रदीप प्रसाद व कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह शामिल हुए

हजारीबाग. मटवारी कुम्हार टोली में शिव परिवार पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ पर कलशयात्रा निकली. श्रद्धालुओं ने मटवारी कुम्हारटोली तालाब से जल उठाया. कलश यात्रा में विधायक प्रदीप प्रसाद व कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह शामिल हुए. विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का काम करते हैं. मुन्ना सिंह ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देता है. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, भाजपा के नरेंद्र कुमार, पार्षद रिकू वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश गुप्ता, यज्ञ समिति अध्यक्ष दुर्गेश प्रजापति, पच्चू प्रजापति, राजा प्रजापति, कृष किशन, बुलबुल कुमार, दीपक प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

कटकमसांडी. कृष्णा नगर शिवपुरी में आयोजित श्री श्री 1008 सर्वदेव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, रामकुमार मेहता, जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, अशोक राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा सहित अन्य शामिल हुए. विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं. कलश यात्रा में मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, सांसद सेवा कार्यालय के सहयोगी विशेषांक वर्मा, विजय वर्मा, लेखराज यादव, सरोज सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजेश राणा, अमन कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >