बरकट्ठा. हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के शिलाडीह गांव स्थित काली मंडा प्रांगण में आयोजित श्री हरि कीर्तन शुक्रवार को 24 घंटे के बाद संपन्न हुआ. गुरुवार 3 सितंबर से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में शिलाडीह के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे.
सपरिवार पहुंचे श्रद्धालु
श्री हरि कीर्तन में श्रद्धालु सपरिवार और इष्ट-मित्रों के साथ शामिल हुए. लोगों ने श्रद्धापूर्वक श्री हरि नाम संकीर्तन का श्रवण किया और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. पूरे आयोजन के दौरान काली मंडा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.
ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
श्री हरि कीर्तन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों और श्री हरि कीर्तन आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुजारी अर्जुन पंडित ने विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया.
मौके पर समिति के अध्यक्ष मुकेश पांडेय, सचिव राजकुमार गिरी, कोषाध्यक्ष दिपू साव, शिवलाल यादव, कृष्णजय पांडेय, सूरज देव प्रजापति, सुनील कुमार पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, पवन पांडेय, राजन चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
