स्वतंत्रता दिवस की प्रतियोगिताओं में छाए छात्र, शिक्षा निकेतन में विजेताओं का सम्मान

हजारीबाग के शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हजारीबाग. शहर के शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय, कोर्रा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक मधुप मनोहर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. विजयी प्रतिभागियों का चयन शिक्षकों की ओर से किया गया.

भाषण प्रतियोगिता में आफरीन प्रवीण प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में आफरीन प्रवीण ने प्रथम, आयुषी लकड़ा ने द्वितीय और शिफा नाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. नृत्य प्रतियोगिता में अनोखी कुमारी एवं संतोष कुमार प्रथम, इशिका सिंह एवं तनु प्रिया द्वितीय तथा अंशिका कुमारी एवं आरोही कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

गायन में कंचन कुमारी प्रथम

गायन प्रतियोगिता में कंचन कुमारी ने प्रथम और संतोषी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजयी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मधुप मनोहर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रतिभा का विकास भी सफलता के लिए महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >