हजारीबाग : शमीक कुमार ने बुधवार को हजारीबाग के नये कोषागार पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान कोषागार पदाधिकारी उज्जवल कुमार चौरसिया ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा. इस दौरान कोषागार कार्यालय के कर्मियों ने नये पदाधिकारी का स्वागत किया.
पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर
पदभार ग्रहण करने के बाद शमीक कुमार ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोषागार के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता लाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि कोषागार से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन ससमय और पारदर्शी तरीके से किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों, कर्मियों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा. सभी के सहयोग से कोषागार के कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जाये
