समन्वय बनाकर लंबित मामले निबटायें : डीसी

अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक

हजारीबाग. समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े उन लंबित मामलों की समीक्षा की गयी, जिनका निष्पादन विभागों के बीच समन्वय के अभाव में लंबित है. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि आपसी संवाद और पत्राचार को प्रभावी बनाकर सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये, ताकि आम जनता से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान हो सके. बैठक में जनता दरबार से प्राप्त मामलों तथा पीजी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. झारसेवा पोर्टल के तहत लंबित जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निर्गत करने पर जोर दिया. उपायुक्त ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की कार्रवाई तेज करने को कहा. आपूर्ति विभाग को एनएफएसए से संबंधित कार्यों एवं गोदाम निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने तथा भूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल और भवन निर्माण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया. बैठक में डीआरडीए निदेशक मां देवप्रिया, बरही एसडीओ जोहन टुडू, सदर डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व बीडीओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >