जुलूस मार्ग से निर्माण सामग्री हटाने का निर्देश

रामनवमी को लेकर अधिकारियों के साथ डीसी व एसपी की बैठक

रामनवमी को लेकर अधिकारियों के साथ डीसी व एसपी की बैठक

हजारीबाग. रामनवमी शांतिपूर्ण माहौल में मनायी जाये और विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बैठक की और तैयारी की जानकारी ली. उपायुक्त ने जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारियों से अपने अंचल व थाना क्षेत्रों में रामनवमी को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी ली. उपायुक्त ने एनएच से होकर गुजरने वाले जुलूस मार्गों में पड़ी निर्माण सामग्री को हटाने के लिए सभी संबंधित सीओ को निर्देश दिया. सभी सीओ व थाना प्रभारी को जुलुस, झांकी की निगरानी करने को कहा. बताया कि रामनवमी जुलूस के समापन तक सभी एरिया में सीओ व थाना प्रभारी समन्वय बनाते हुए क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और विधि व्यवस्था का जायजा लेंगे. किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत अपने सीनियर पदाधिकारी को सूचित करें. रामनवमी को लेकर सभी लाइन डिपार्टमेंट यथा पेयजल विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर सेफ्टी, नगर निगम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. जुलूस मार्गों में लोहे की बैरिकेडिंग, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, क्या करें क्या न करें का बैनर लगाने की बात कही. उन्होंने कहा जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा. पुलीस अधीक्षक अरविंद कुमार ने सभी थाना प्रभारी से अपने-अपने क्षेत्र के संदिग्धों पर 107 और 126 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जुलूस मार्गों के सभी घरों की छतों में पड़े भवन निर्माण सामग्री आदि को हटाने तथा ड्रोन से निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर एसडीओ वैद्यनाथ कामती, बरही एसडीओ जोहन टुडू, जिला स्तरीय पदाधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >