मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, गिरिडीह में झमाझम बारिश, देखें Video

Red Alert: हजारीबाग और गिरिडीह के लोगों सावधान हो जाइए. मौसम विभाग ने दोनों जिलों के लिए गरज के साथ वर्षा-वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है.

Red Alert: झारखंड के 2 जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन दोनों जिलों में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होगी. साथ ही ओलावृष्टि भी होने वाली है. इन दोनों जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान मौसम केंद्र रांची ने जताया है. मौसम विभाग की ओर से गिरिडीह जिले के लिए जारी पहली चेतावनी के बाद से ही बारिश शुरू हो गयी. इसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी.

मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें हजारीबाग और गिरिडीह के लोग

गुरुवार 20 मार्च 2025 को मौसम विभाग ने अपने तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा है कि हजारीबाग और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है. इसलिए लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और भारत के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

गिरिडीह में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के कुछ ही देर बाद गिरिडीह जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश ने एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और बाजार के लिए निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

गिरिडीह में झमाझम बारिश.

घर से न निकलें, खराब मौसम में सुरक्षित जगह पर लें शरण

मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान विभाग ने लोगों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. कहा है कि इस मौसम को देखते हुए हजारीबाग और गिरिडीह जिले के लोगों को बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. अगर घर से बाहर हैं, तो सुरक्षित जगह चले जायें. किसानों से कहा गया है कि अगर खेत पर जाने की तैयारी में हैं, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह से मौसम विभाग ने जारी किये कई अलर्ट

आज यानी गुरुवार 20 मार्च 2025 को सुबह से ही झारखंड का मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने अलग-अलग कई अलर्ट जारी करके 16 जिलों में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी. धनबाद में रुक-रुककर बारिश हुई. रांची में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रहीं हैं. इससे मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

इसे भी पढ़ें

20 मार्च को कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, आपके यहां क्या है भाव, यहां देखें

Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किये 4 अलर्ट, रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी

Indian Railways News: अप्रैल में मौर्य एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, पूरी लिस्ट यहां देखें

Gas Leak in Jharkhand: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गैस लीक, 2 छात्रा और रसोईया झुलसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >