दारू में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, नयी कमेटी का हुआ गठन

दारू प्रखंड में श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा महासमिति का गठन हुआ। रविंद्र कुमार को अध्यक्ष और निरंजन कुमार को सचिव चुना गया। 2026 पूजा की तैयारी शुरू।

दारू. प्रखंड के श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा महासमिति की बैठक शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 में दुर्गापूजा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा के सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया.

कमेटी में रविंद्र कुमार को अध्यक्ष, राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, निरंजन कुमार को सचिव और जय नारायण मंडल को उपसचिव बनाया गया. वहीं दिनेश कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष और दशरथ कुमार को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयीं

पूजा प्रभारी सरोज कुमार और सह पूजा प्रभारी धीरज कुमार बनाये गये. साज-सज्जा की जिम्मेदारी सुशांत कुमार को, जबकि विद्युत पदाधिकारी की जिम्मेदारी रिंकू कुमार को दी गयी. संरक्षक शैलेंद्र कुमार और सहसंरक्षक राजेश कुमार साहा बनाये गये.

व्यवस्थापक के रूप में योगेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गयी. कमेटी में कैलाश प्रसाद, गणेश कुमार, पिंटू कुमार, विशाल कुमार, रवि कुमार, छोटेलाल साहा, अरविंद कुमार, मिथुन कुमार, अमित कुमार, योगेश्वर कुमार छोटा, विक्की कुमार, वासुदेव प्रसाद, कृष्ण कुमार कांत, कुंदन कुमार समेत कई लोगों को शामिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >