नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को जेल

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने 29 मई को बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि 12 मई की रात ग्राम गयपहाड़ी निवासी पंकज पंडित (पिता निरंजन कुम्हार) ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया. इस बाबत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (कांड संख्या 87/26) के तहत मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की. शनिवार को पुलिस ने आरोपी पंकज पंडित को कपका गांव से उसे उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर हजारीबाग सेंट्रल जेल भेज दिया. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच एवं 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया है.

छात्रा से मोबाइल छिनतई

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक के पास एक छात्रा से मोबाइल झपट कर उचक्के फरार हो गये. छात्रा बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान स्कूटी सवार दो उचक्के पहुंचे व मोबाइल छीनकर फरार हो गये. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. जानकारी के अनुसार खपिया गांव निवासी बबिता कुमारी (पिता परमेश्वर महतो) सेमेस्टर-4 की इंटरनल परीक्षा देकर कॉलेज से घर लौट रही थी. वह शंकरपुर चौक के समीप वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया. घटना इतनी तेजी से हुई कि छात्रा कुछ समझ नहीं पायी अौर बदमाश आंखों से ओझल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से बदमाशों की काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला. छात्रा ने कटकमदाग थाना में सनहा दर्ज कराते हुए मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >