श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ शुरू

गोरहर पंचायत के ग्राम भैयाडीह में श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ की शुरुआत हुई.

बरकट्ठा. गोरहर पंचायत के ग्राम भैयाडीह में श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने किया. मौके पर उपप्रमुख सूरजी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया प्रेमिका देवी, यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य कुंजलाल महतो मौजूद थे. यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा में गांव की सैकड़ों महिलाओं, कन्याओं एवं ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए उत्तर वाहिनी नदी से जल उठाकर यज्ञ स्थल पर आकर स्थापित किया. बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने यज्ञ मंडप स्थल पर पूजा अर्चना करते हुए परिक्रमा किया. यज्ञ को लेकर हो रही पूजा-पाठ व हवन और भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. सात दिवसीय यज्ञ 6 से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा. यज्ञ को बनारस से पधारे आचार्य पंडित बसंत पांडेय, अयोध्या से पधारी कथावाचक संगीता सुमन, वैष्णवी आश्रम काशी तथा पंडित विष्णुकांत पांडेय के द्वारा संपन्न कराया जायेगा. इसे सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के सचिव सुरेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष नारायण महतो, पंसस लखन महतो, छोटन कोल, सदस्य कैलाश विश्वकर्मा, जितेन्द्र महतो, अर्जुन महतो, रामेश्वर महतो, द्वारिका महतो, जेठू महतो, ढुलारचंद महतो, बैजनाथ महतो, नंदलाल महतो, सुरेश महतो, उपमुखिया अरुण कुमार, सुरेन्द्र महतो समेत समस्त ग्रामीण शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >