इचाक. पुलिस ने इचाक थाना क्षेत्र के सिझुआ गांव के बंद पड़े मकान मे अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डा पर तीन जून की रात छापामारी की. वहां से दस जुआरियों को गिरफ्तार किया. जबकि छह बाइक को भी जब्त किया है. वहीं जुआ अड्डा से 15485 रुपये बरामद किया है. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर छापामारी किया गया. इस सम्बन्ध में जुआरियों के विरुद्ध इचाक थाना में मामला दर्ज किया गया है.
जुआ अड्डा पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
जुआ अड्डा पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
