हजारीबाग. आइसेक्ट विवि में एनएसएस इकाई के बैनर तले एवं आइक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम की शुरुआत तंबाकू निषेध शपथ के साथ हुई. उपस्थित विद्यार्थियों, प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलायी गयी. रैली के दौरान तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा मुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि तंबाकू सेवन आज स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि तंबाकू का सेवन केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. समकुलपति डॉ एसआर रथ ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी सामाजिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत होती है. डीआर एडमिन राकेश मिश्रा ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. इस दौरान प्रभात किरण, कोमल पल्लवी भेंगरा, हीराधन यादव, सच्चिदानंद बेहरा सहित अन्य ने भी अपने-अपने विचार रखे.
तंबाकू मुक्त समाज की शपथ

तंबाकू मुक्त समाज की शपथ
Copied link
आइसेक्ट विवि