ब्राउन शुगर के साथ एक पेडलर गिरफ्तार, 4500 रुपया नकद जब्त

जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को इचाक पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते इचाक बाजार से एक पेडलर को गिरफ्तार किया है.

इचाक. जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को इचाक पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते इचाक बाजार से एक पेडलर को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुड़िया मे बंद ब्राउन शुगर जब्त किया है. पकड़े गये पेडलर हिमांशु कुमार मेहता उर्फ आशिष उर्फ सुधांशु के पास से 4500 रुपया भी जब्त किया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि पकड़े गये आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. पकड़े गये आरोपी का अपराधिक इतिहास पकडे गये आरोपी हिमांशु पर इचाक थाना मे आधा दर्जन मामले दर्ज है. सभी मामले एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है. आरोपी पर इचाक थाना में सात सितबंर 2019, 20 मार्च 2022, 14 अक्तूबर 2024, 11 नवबंर 2024, 27 नवबंर 2024 एंव 11 मार्च 2025 को मामला दर्ज किया गया था. पुलिस इसकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार छापामारी की थी. एक वारंटी को भेजा न्यायिक हिरासत मे इचाक. कई वर्षों से फरार एक वारंटी को इचाक पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. वारंटी गुंजा गांव के प्रदीप प्रसाद मेहत है. उस पर न्यायालय से वारंट जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >