हजारीबाग पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, सात ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पेडलर गिरफ्तार

हजारीबाग के कोर्रा पुलिस ने कन्हरी ओवर ब्रिज के पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

हजारीबाग: सात ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पेडलर को कोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी स्कूटी जेएच 02एपी 5619 और पॉकेट से ₹1500 जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर कोर्रा पुलिस ने कन्हरी ओवर ब्रिज के निकट स्कूटी रोककर उसके तलाशी की. इसमें होम लाइट माचिस की डिब्बा में एल्यूमिनियम फॉयल में ब्राउन शुगर की पुड़िया मिला.

कोर्रा पुलिस ने बताया कि पकड़े गए पेडलर ब्राउन शुगर को पुडिया में करके नशेड़ियों को बेचता था. पकड़े गए आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >