नगर की सरकार के लिए शांतिपूर्ण मतदान

हजारीबाग नगर निगम चुनाव

हजारीबाग. हजारीबाग नगर निगम चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हाे गया है. कुल 49.96 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे अधिक मतदान वार्ड संख्या 10 के मतदान केंद्र चार में 70 प्रतिशत जबकि सबसे कम वार्ड चार के मतदान केंद्र संख्या तीन में 11 प्रतिशत हुआ. 36 वार्ड के 160 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया गया. 19 सेक्टर में 800 मतदान कर्मियों को चुनाव में लगाया गया था. मतदान केंद्रों से मतपेटी को बाजार समिति हजारीबाग वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है. चुनाव संपन्न होने के बाद डीसी शशि प्रकाश सिंह व एसपी अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी शहरवासी मतदाता, जनप्रतिनिधि को बधाई दी.

तीन लेयर में वज्रगृह की सुरक्षा

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मतपेटियों की सुरक्षा के लिए वज्रगृह में तीन लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. पहले लेयर में जैप के जवान को तैनात किया गया है. इसमें 72 सुरक्षाकर्मियों को तीन पालियों में लगाया गया है. वज्रगृह के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. वज्रगृह के बाहर जिला पुलिस के 24 जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे. निरागनी के लिए उम्मीदवारों के रहने के लिए व्यवस्था की गयी है.

मतगणना के दिन विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

मतगणना 27 फरवरी को होगी. सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जायेगी. मतगणना केंद्र में एक प्रत्याशी व उसके प्रतिनिधि के प्रवेश की अनुमति होगी. एसपी ने बताया कि मतगणना के दिन बाजार समिति के बाहर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जायेगी, ताकि सड़क पर भीड़-भाड़ को नियंत्रित किया जा सके. इस दौरान कई रूट को डायवर्ट किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >