मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर प्रतिबंध

मोहर्रम को लेकर इचाक थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई.

इचाक.

मोहर्रम को लेकर इचाक थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता व संचालन थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने वाले अखाड़ा धारियों से आपसी भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. बीडीओ संतोष कुमार ने निर्धारित समय मे जुलूस समाप्त करें. इंस्पेक्टर शाहिद रजा ने कहा कि त्योहार में अफवाह से बचें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को दें. बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, सिकंदर दास, मुखिया उमेश मेहता, भाजपा नेता ओमप्रकाश मेहता, सिकंदर अंसारी, मो हकीक, मुरली मेहता, छोटन प्रसाद मेहता, क्यूम अंसारी, गुलमोहम्मद समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >