लुना के अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरने से चालक की मौत

तुइयो मासीपीड़ी के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

बरकट्ठा.

तुइयो मासीपीड़ी के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह 11.30 बजे के करीब टीवीएस लुना गाड़ी नंबर जेएच 02 एचएस 7854 अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया. हादसे में बेड़ोकला निवासी नारायण पंडित 55 वर्ष पिता स्व लच्छू पंडित की पुलिया में माथा के टकराने से मौके पर ही मौत हो गयी. मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे. बताया कि नारायण पंडित सुबह अपने घर से किसी काम के लिए बरकट्ठा जा रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >