दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

हरली कॉलेज के समीप ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया

दारू. दारू थाना क्षेत्र के झुमरा हरली कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में शशि प्रसाद (35 वर्ष, पिता सुरेश प्रसाद) की मौत हो गयी. जबकि रामाशीष उर्फ छोटन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों दारू के पेटो गांव के रहनेवाले हैं. घटना सात फरवरी की देर रात की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शशि प्रसाद और रामाशीष मोटरसाइकिल से झुमरा से पेटो अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच हरली कॉलेज के पास एक ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने शशि प्रसाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटन प्रसाद का इलाज चल रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शशि प्रसाद का शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक शशि प्रसाद का एक तीन साल का पुत्र है. इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल है.

बाइक से गिरकर युवक घायल

बड़कागांव. बड़कागांव-बादम रोड स्थित होरम मोड़ के पास मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है. युवक होरम से बड़कागांव की ओर जा रहा था. इस दौरान अनियंत्रित होकर वह गिर पड़ा. घायल युवक की पहचान होरम निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने उसे बड़कागांव अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >