ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर में 9 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

विष्णुगढ़ के कोनार डैम के पास ट्रैक्टर और बोलेरो की जोरदार टक्कर में 9 लोग घायल हो गए. चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें हजारीबाग रेफर किया गया है.

विष्णुगढ़ (हजारीबाग): प्रखंड के कोनार डैम के पास ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. घायलों में प्रेमचंद महतो, चुरामन महतो, धनेश्वर महतो, मुकेश महतो, दीपक महतो, विशेश्वर महतो, चिंतामणि महतो, महेंद्र महतो और सैनाथ महतो शामिल हैं. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना 28 जुलाई की रात की है. विष्णुगढ़ सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि बोलेरो चालक प्रेमचंद महतो सहित सभी लोग बगोदर के सोना पहाड़ी से पूजा कर अपने गांव चिलगो के तिलैया लौट रहे थे. इसी दौरान कोनार डैम के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बोलेरो की टक्कर हो गई. हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. विनोद अपने सहयोगियों के साथ घायलों को मौके से निकालकर विष्णुगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय रहे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >