नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

हजारीबाग में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग की।

हजारीबाग: नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को छात्रों ने शहर में विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च बाबूगांव चौक तक पहुंचा. जहां छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की.

प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थे. तख्तियों पर नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें जैसे नारे लिखे थे. प्रदर्शनकारी विरोध स्वरूप मेलोडी चॉकलेट भी बांटे. कुछ छात्र आंखों में काली पट्टी लगाकर विरोध कर रहे थे.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है.

छात्रों ने कहा कि जब तक पेपर लीक के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >