बरही में आज निकलेगा नवमी का जुलूस

झांकियां होंगी आकर्षण

बरही. रामनवमी को लेकर बरही चौक बाजार को भगवा झंडे से पाट दिया गया है. प्रखंड में 32 लाइसेंसी व 22 गैर लाइसेंसी अखाड़े हैं. बरही में शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे बाजे-गाजे के साथ नवमी का जुलूस निकाला जायेगा. इसमें शामिल अखाड़े गया रोड, हजारीबाग रोड व पटना रोड होते हुए हजारीबाग रोड में कोनरा स्थित पुराने भगवती मंदिर के पास पहुंचेंगे. सुबह करीब नौ बजे जुलूस विसर्जित हो जायेगा. पुनः शाम करीब चार बजे जुलूस निकलेगा. जिसमें सभी अखाड़े शामिल होंगे. बरही चौक में घंटों तक लाठी व शस्त्र के खेल का प्रदर्शन होगा. वहां से अखाड़े हजारीबाग स्थित बजरंग बाली मंदिर पहुंचेंगे, जहां मेला लगेगा. रात 10 बजे के बाद अखाड़ों व क्लबों की जीवंत झांकियां निकलेंगी. महावीर अखाड़ा, बजरंगबली अखाड़ा, हनुमान सेना, अंजनी अखाड़ा, श्रीराम सेना अखाड़ा, भगवती मंदिर अखाड़ा, कोनरा पुराना भगवती मंदिर अखाड़ा सहित अन्य अखाड़े आकर्षक जीवंत झांकियां निकालेंगे. जुलूस के समय जीटी रोड, एनएच-31 व 33 पर यातायात को नियंत्रित करने की जरूरत है. शाम चार बजे से बिजली बंद रहेगी : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि रामनवमी के जुलूस को देखते हुए नवमी की शाम चार बजे से रात 10 बजे तक एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद रखी जायेगी. वहीं बरही अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि नवमी जुलूस के समय अस्पताल का इमरजेंसी विभाग मुस्तैद रहेगा. बरही चौक में विशेष मेडिकल शिविर लगेगा. बरही चौक व करियातपुर बाजार में 108 एंबुलेंस तैनात रखी जायेगी. बरही चौक पर बन रहा निगरानी मंच : बरही चौक पऱ दो मंच बनाये जा रहे हैं. एक मंच से प्रशासनिक अधिकारी जुलूस की निगरानी करेंगे. दूसरा मंच रामनवमी महासमिति की होगी, जहां से महासमिति के पदाधिकारी जुलूस को नियंत्रित करेंगे. महासमिति के सदस्यों को पहचान पत्र दिया जायेगा. बरही बाजार, करियतपुर बाजार, गुड़ियो विजैया व गोरियाकरमा में अखाड़ों का मिलन होता है. बीडीओ जयपाल महतो व बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे. हेल्पलाइन नंबर जारी : बरही एसडीओ 9931990484, बरही डीएसपी 9006975496, थाना प्रभारी 9304382300, बीडीओ 8709572484, सीओ-8447887748, चिकित्सा प्रभारी 9431168268.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >