हजारीबाग के सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता होगी : महापौर प्रतिनिधि, हजारीबाग हजारीबाग नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को महापौर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया गया. इसमें दो अरब 92 करोड़ 35 लाख 82 हजार 086 रुपये का बजट पारित किया गया. इसके अलावा रामनवमी पर्व को लेकर शहर के जुलूस मार्ग में मूलभूत सुविधा दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया. महापौर अरविंद कुमार, उपमहापौर अविनाश कुमार यादव ने कहा कि शहर के सभी जुलूस मार्ग में बिजली, पेयजल और साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी. इसके लिए सड़क के किनारे खराब चापानल बनाये जायेंगे. 35 चौक-चौराहों पर पेयजल सुविधा के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था होगी. श्रद्धालुओं के लिए आठ स्थान पर चलंत शौचालय लगाया जायेगा. इसमें महिलाओं के लिए शौचालय आरक्षित रहेंगे. रामनवमी पर्व को लेकर बोर्ड में उपस्थित कई पार्षदों ने भी कई सुझाव दिये. महापौर अरविंद कुमार ने कहा कि यह आदर्श बोर्ड की बैठक हुई है. निगम के सभी कार्यों में पारदर्शिता बरती जायेगी. निगम में विकास कार्य और खरीदी जाने वाली सामग्री को भी सार्वजनिक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि निगम की संपत्ति को सुरक्षित रखना और विकास कार्य करना प्राथमिकता होगी. बजट में महापुरुषों को भी ध्यान में रखा गया है. उन्होंने कहा कि निगम में प्रत्येक वर्ष 25 करोड़ सालाना राजस्व का लक्ष्य है. इसके लिए निगम क्षेत्र में जन सुविधा बहस करते हुए राजस्व वसूला जायेगा. बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह निर्धारित समय में किया जायेगा. अगली बैठक में बोर्ड की स्टैंडिंग समिति का भी गठन करने पर विचार विमर्श की जायेगी. बोर्ड मीटिंग हॉल को सुव्यवस्थित बनाने का प्रस्ताव लिया गया. बैठक में सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, कर्बला का अभियंता रमेश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद विकास यादव, विजय प्रसाद, रिंकू वर्मा, दीपक कुमार सिंह, भूलन राम, बादशाह राम, कुणाल चौरसिया, मिताली रश्मि, रीतानाथ, मोना देवी, अनिता गुप्ता, बैजनाथ राम समेत कई पार्षद शामिल थे.
नगर निगम का 2.92 अरब का बजट पास

नगर निगम का 2.92 अरब का बजट पास
Copied link
हजारीबाग के सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता होगी : महापौर