हजारीबाग में मां और दो बच्चों की जलने से मौत, मामला संदिग्ध

हजारीबाग शहर के खिरगांव नमस्कार चौक के पास महिला प्रियंका और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी.

हजारीबाग : हजारीबाग शहर के खिरगांव नमस्कार चौक के पास महिला प्रियंका और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गयी. घटना गुरुवार दिन के 12 बजे घटी. महिला के पति वीरेंद्र साव व पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कोने में प्रियंका का जला शव पड़ा हैं. वहीं मां के शव के पास ही गंभीर रूप से झुलसे बेटी छुनुआ (डेढ़ साल) व पुत्र अभय (चार साल) मिले.

दोनों बच्चों को कमरे से निकाल कर इलाज के लिए एचएमसीएम पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.क्या है मामला: प्रियंका के पति वीरेंद्र साव ने बताया कि सुबह वह काम करने डेमोटांड़ चला गया था. पत्नी, बच्चे घर में थे. दिन के 12 के करीब उसे घर में आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दी.

काम छोड़कर वह जब घर पहुंचा, तो देखा कि घर से धुआं निकल रहा है. पड़ोसियों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़ घुसा तब तक देर हो चुकी थी.एसडीपीओ ने कहा- एसडीपीओ कमलकिशोर ने कहा कि घटनास्थल से महिला का शव बरामद हुआ है. महिला कैसे जली. इसकी पुष्टि पूरी जांच पड़ताल के बाद होगी. घटनास्थल से किरोसिन तेल की महक आ रही थी. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >