चुरचू. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर चुरचू प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर हड़ताल की घोषणा की है. मनरेगा कर्मियों ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम को एक आवेदन सौंपा है. आवेदन में कहा है कि मनरेगा कर्मियों का पिछले पांच माह से अधिक समय से मानदेय बकाया है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर संघ के प्रदेश कमेटी के निर्णयानुसार 9, 10 और 11 मार्च 2026 को सांकेतिक हड़ताल की जायेगी. उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जायेगी. प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने से कर्मियों की स्थिति दयनीय हो गयी है. उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है. मौके पर बीपीओ असीम टोप्पो, एई राहुल रंजन, मनरेगा जेई विक्रम कुमार, लेखा सहायक रीता कुमारी, ऑपरेटर दिनेश कुमार स्नेही, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार पासवान, उद्ययम टोपनो, शिव कुमार राणा, बिनोद कुमार, तालेश्वर हांसदा, निरंजन प्रसाद, घनश्याम राम रवि सहित अन्य मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.