मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक

चौपारण

चौपारण. प्रखंड सभागार में शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एवं एसआइआर 2026 को लेकर बैठक हुई. इसमें अभियान के सफल संचालन एवं पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ नितेश भास्कर तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संजय यादव की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे. बीडीओ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण, तैयारी एवं आवश्यक प्रपत्रों की छपाई का कार्य किया जायेगा. जबकि 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. उन्होंने सभी बीएलओ को अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए. साथ ही मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप देने पर जोर दिया. सीओ ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है. बीएलओ एवं पर्यवेक्षक घर-घर सत्यापन के दौरान पूरी सतर्कता बरतें. बैठक में यह भी बताया गया कि पांच अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है. इसके बाद पांच अगस्त से चार सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे. सभी आपत्तियों के निष्पादन के बाद सात अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >