बोधीबागी मैदान में शहीद मेला शुरू

शहीदों की याद में लगने वाला मेला सदैव स्मरणीय रहेगा : भुवनेश्वर मेहता

इचाक. देश की रक्षा के खातिर सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में इचाक के बोधीबागी मैदान मे 10 दिवसीय मेला गुरुवार को शुरू हुआ. उदघाटन पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. इससे पूर्व वीर शहीद रघुवीर प्रसाद मेहता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. मौके पर पूर्व सांसद श्री मेहता ने कहा कि शहीदों की याद में लगने वाला मेला सदैव स्मरणीय रहेगा. उन्होंने मेला की शुरुआत करने वाले समाजसेवी बटेश्वर मेहता की प्रशंसा की. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि शहीदों की याद में मेला लगना सराहनीय कार्य है. उन्होंने इचाक समेत हजारीबाग जिला के वीर शहीदों का नाम शिलापट्ट पर लगवाने की सलाह दी. जिप अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों के सम्मान में आयोजित यह शहीद मेला झारखंड के लिए ऐतिहासिक होगा.

इचाक वीरों की धरती : बटेश्वर प्रसाद मेहता

मेला के मुख्य संरक्षक बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि इचाक वीरों की धरती है. यहां के सपूत रघुबीर प्रसाद मेहता एवं राजेश मिंज ने देश की सीमा पर अपने जीवन न्योछावर किया है. जिप सदस्य रेणु देवी, कांग्रेस के दिगंबर कुमार मेहता, डॉ आरसी प्रसाद, शशिमोहन सिंह, उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार, कांग्रेस की रेणु कुमारी, भाजपा के मुनेंद्र प्रसाद मेहता, लखन कुमार मेहता, कुमार केशव, भागवत मेहता, पंसस केदार प्रसाद मेहता, मुखलाल मेहता समेत बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >