दारू. दारू पुलिस ने मेढ़कुरी के घाघरा गांव में छापामारी कर एक राशन दुकान से अंग्रेजी शराब जब्त किया. थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि राशन दुकान में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई करते हुए घाघरा के लक्ष्मण मेहता को शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
चरही. चुरचू प्रखंड के आदर्श ग्राम जरबा में रविदास समाज की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक एवं जरबा मुखिया सुनीता देवी थे. प्रमुख ने गांव में लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. कहा कि गांव-समाज के छात्र-छात्राओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. पूर्व मुखिया राम दुलार साव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी. त्योहार को सौहार्द्र वातावरण में मनाने की अपील की. मौके पर अध्यक्ष रामचंद्र रवि, सचिव राजेश्वर राम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र रवि, जगदीश राम, सुरेंद्र रवि, संतोष कुमार, रामसुंदर दास, महेश रवि, कौलेश्वर रवि, सरयू रविदास, अर्जुन राम सहित अन्य उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.