केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में कविता वाचन प्रतियोगिता, 70 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

हजारीबाग : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में विद्यालय स्तर पर कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्राचार्य अंकिता शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सोहनलाल द्विवेदी की प्रसिद्ध कविता 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती' सुनाकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया.

छह समूहों में हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के लिए छह समूह बनाये गये, जिसमें कुल 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया. बाल वाटिका से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता पुस्तकालय में आयोजित हुई. वहीं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

निर्णायक दल में डीके पांडेय, प्रकाश कुमार मेहता, आनंद कुमार, कुमार बालशिव, शिवराज सिंह हाडा, रिचा तिवारी, शिवराज सिंह हांडा, पुष्प गौरव समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >