केरेडारी के चार स्कूलों में 1150 विद्यार्थियों को बांटे गये छाते

केरेडारी के बेंगवरी पंचायत में बीजीआर माइनिंग कंपनी ने सीएसआर के तहत सरकारी स्कूलों के 1150 विद्यार्थियों के बीच छाता वितरण किया। जानिए पूरी खबर।

केरेडारी, हजारीबाग : बेंगवरी पंचायत के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बुधवार को दूसरे दिन बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड की ओर से सीएसआर के तहत छाता वितरण किया गया. इस दौरान कुल 1150 विद्यार्थियों के बीच छाते बांटे गये.

बेंगवरी-नदिया पार टोला स्कूल में 90, बेंगवरी अपर मिडिल स्कूल कोमरा में 230, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसारिया में 805 और बसारिया न्यू प्राइमरी स्कूल में 25 छाते वितरित किये गये.

विद्यार्थियों के लिए जारी रहेगा सहयोग

कार्यक्रम में बीजीआर के एचओपी कार्तिक सिंह, जीएम के श्रीनिवास राव समेत कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और सहायक कर्मी मौजूद थे. मौके पर पंचायत उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, शिवकुमार वर्मा सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे.

बीजीआर माइनिंग की ओर से कहा गया कि कंपनी अपने आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से लगातार सहयोग करती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >