केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में नामांकन फार्म मिलना शुरू, 22 जुलाई तक भरे जायेंगे आवेदन फार्म

केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में बाल वाटिका और कक्षा 1 से 5 तक के लिए नामांकन शुरू हो गया है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

बरकट्ठा. केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी. विद्यालय में नामांकन फार्म मिल रहा है. पहले दिन बड़ी संख्या में अभिभावक फार्म लेने के लिए विद्यालय पहुंचे. प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार यादव ने बताया कि बाल वाटिका एक, बालवाटिका दो, बालवाटिका तीन तथा कक्षा एक से लेकर पांच तक के विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं में सीटें 40-40 हैं. इसलिए अभिभावक समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित है. जिसे हजारीबाग केंद्रीय विद्यालय के वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध रहेगी. डाउनलोड कर भरने के बाद विद्यालय लाकर जमा कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन फिलहाल उत्क्रमित बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकप्पी के परिसर से किया जायेगा. केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से बरकट्ठा एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा. लंबे समय से क्षेत्रवासी इस विद्यालय के संचालन का इंतजार कर रहे थे. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Reyej

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >