जमीन का दाखिल खारिज नहीं हुआ तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू

Hazaribagh News: हजारीबाग के कटकमदाग में जमीन के दाखिल-खारिज और जमाबंदी विवाद से परेशान एक युवक 85 फीट ऊंचे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने अंचल कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

कटकमदाग से उमाकांत शर्मा की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बानादाग गांव में शुक्रवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब अपनी जमीन से जुड़े विवाद और दाखिल-खारिज नहीं होने से परेशान एक युवक 85 फीट ऊंचे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने अंचल कार्यालय पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की.

दूसरे के नाम जमाबंदी करने का आरोप

टावर पर चढ़े युवक का आरोप है कि उसकी जमीन की जमाबंदी कथित रूप से किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई है. उसने कहा कि बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया. युवक का दावा है कि वह अपनी ही जमीन पर अधिकार से वंचित है और इसी से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया.

सीओ को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा युवक

टावर पर चढ़ने के बाद युवक लगातार अंचल अधिकारी (सीओ) को मौके पर बुलाने और अपनी शिकायतों का तत्काल समाधान करने की मांग करता रहा. घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस, अंचल अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. युवक को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया.

ग्रामीणों की भीड़, सड़क पर बनी जाम की स्थिति

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई. पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इसे भी पढ़ें: छपरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका, मची अफरा-तफरी

जमीन संबंधी समस्याओं पर फिर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर जमीन संबंधी मामलों में हो रही देरी, दाखिल-खारिज की जटिल प्रक्रिया और राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर शिकायतों का समाधान हो, तो लोगों को इस तरह के खतरनाक कदम उठाने की नौबत नहीं आएगी.

इसे भी पढ़ें: Gumla: मिलने नहीं पहुंचा प्रेमी तो 60 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >