इचाक: जोगीडीह से भाया कालाद्वार फुफंदी, सायल मनाई रतनपुर आरइओ रोड पूरी तरह से जर्जर हो गया है. यह सड़क इचाक प्रखंड के दरिया पंचायत में पड़ता है. दो दिनों से हो रही घनघोर बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो गया है. इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर ही धान रोपनी कर अपना विरोध जताया. नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता ने किया. उन्होंने रोड की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस रोड की हालत इतनी जर्जर है कि गाड़ी, साइकिल तो दूर आम लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है.
इस पथ से दर्जनों गांव के लोग आना-जाना करते है. किसान बहुल क्षेत्र होने के कारण किसानों को बाजार आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है.
मुखिया नंदकिशोर मेहता एवं मुखिया प्रतिनिधि कुशालचंद मेहता ने विभाग से शीघ्र रोड निर्माण कराने की मांग जिला प्रशासन एवं सरकार से किया है. संज्ञान नहीं लेने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी. धान रोपनी में पूर्व उपमुखिया वासुदेव महतो, नागेश्वर प्रसाद मेहता, अयोध्या प्रसाद मेहता, भरत मेहता, महेश प्रसाद मेहता, राजेश कुमार, पवन कुमार गुप्ता, विश्वनाथ मेहता, विजय मेहता, दामोदर मेहता अशोक मेहता, प्रेम मेहता, पंकज कुमार, लता देवी, नजमा खातून, मैरून खातून, उषा देवी, रायसा खातून, देवनारायण मेहता, मोहम्मद इसराइल, मस्जिदान खातून, श्याम मेहता, मुरली यादव, मनोज मेहता, कमरुद्दीन मियां, सुमित्रा देवी, रंजीत रवानी, मंटू महतो, शंकर प्रजापति, बच्चू गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, राजूराम, पिंटू प्रसाद मेहता, प्रदीप रवानी समेत कई दर्जन ग्रामीण शामिल थे.
