विहिप ने बैठक कर झारखंड सरकार की निंदा की

विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार की बैठक मंगलवार को मल्लाह टोली स्थित डॉ बीके सिंह के आवास पर हुई.

हजारीबाग.

विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार की बैठक मंगलवार को मल्लाह टोली स्थित डॉ बीके सिंह के आवास पर हुई. बड़कागांव के महुदी में रामनवमी पर्व पर आकरण विवाद पैदा किया गया था. झारखंड सरकार के कार्यों की निंदा करते हैं. इस मामले में झारखंड सरकार के दबाव पर तुष्टिकरण के तहत अमन कुमार की गिरफ्तारी की गयी है. प्रदेश संरक्षक डॉ बीके सिंह ने कहा कि अमन कुमार की रिहाई शीघ्र की जाये. विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संरक्षक सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि शांतिपूर्वक जुलूस में विवाद पैदा जानबूझ कर किया गया. सभी को पर्व त्योहार मनाने का अधिकार है. प्रदेश युवा संयोजक राम प्रकाश सिंह ने कहा कि द्वेष की भावना से यह कार्रवाई की गयी है. प्रदेश मंत्री नंदकिशोर प्रसाद, मुख्य जिला मार्ग प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजीत गुप्ता, धर्म प्रसार के जिला प्रमुख मुकेश मालाकार, सुरेंद्र सिन्हा, उपेंद्र सिन्हा, दिलीप सोनी,अनिल कुमार सिंह विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >