BJP का अल्टीमेटम- विष्णुगढ़ कांड में 2 अप्रैल तक गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद

Jharkhand Bandh: हजारीबाग की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अब पूरे झारखंड में आंदोलन की चिंगारी सुलगने लगी है! विष्णुगढ़ की 12 साल की नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में, प्रदेश बीजेपी ने अब झारखंड बंद की चेतावनी दी है. उन्होंने सरकार और प्रशासन को 2 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है.

Jharkhand Bandh, हजारीबाग: विष्णुगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में झारखंड बीजेपी ने हजारीबाग बंद के बाद झारखंड बंद का भी अल्टीमेटम दे दिया है. इस संबंध में सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि 2 अप्रैल तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है.

आदित्य साहू के निर्देश पर लिया गया फैसला

प्रतुल शाहदेव ने स्पष्ट किया कि, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कड़े निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है. पार्टी का मानना है कि, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और मासूम बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने मामले में कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है. उनका कहना था कि मृत बच्ची के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं. उनके पिता के लिए बीजेपी ने ही महाराष्ट्र से रांची का टिकट कराया ताकि वह अंतिम संस्कार में शामिल हो सके. उन्होंने कहा कि अगर सरकार शीश महल से ध्यान हटाकर नागरिकों की सुरक्षा पर लगाती तो आज यह स्थिति नहीं होती.

Also Read: राहुल गांधी का चाईबासा दौरा रद्द, 31 मार्च को प्रशिक्षण शिविर का हो जाएगा समापन

30 मार्च को बंद रहा हजारीबाग

इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर भाजपा ने 30 मार्च को हजारीबाग बंद की घोषणा की थी जो पूरी तरह सफल रहा. सोमवार को हजारीबाग पूरी तरह बंद रहा. जगह-जगह ने जाम किया गया और आरोपितों की गिरफ्तारी के नारे लगाये गये. मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई. सोमवार को सुबह से ही सांसद और विधायक बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे थे.

जल्द पकड़े जायेंगे आरोपी : वित्त मंत्री

इधर, घटना को लेकर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हजारीबाग का दौरा किया. उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द मामले का उद्भेदन करेगी और आरोपी पकड़े जायेंगे.

Also Read: चक्रधरपुर के दो वार्डों में पाइपलाइन से होगी जलापूर्ति, विधायक की पहल पर दूर हुआ जलसंकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >