बकरीद को लेकर इचाक थाना में शांति समिति की बैठक

बकरीद शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक इचाक थाना में हुई.

इचाक.

बकरीद शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक इचाक थाना में हुई. अध्यक्षता सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता व संचालन थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. सीओ ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) मिलजुल कर मनाएं. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखें और पुलिस को सूचित करें. भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कपरदार ने कहा कि त्योहार में हम सबों को आपसी प्रेम बनाकर उसका आनंद लेना चाहिए. बैठक में जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास, राजद नेता शत्रुघ्न राम, अशोक मेहता, मलेरिया टेकनिशियन संत कुमार, पूर्व पंसस सिकंदर अंसारी, मौलाना मुख्तार, सरफुल हक, मो हकीक, मो हारून समेत कई लोग बैठक में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >