हजारीबाग: इनर व्हील क्लब ऑफ हजारीबाग की मासिक बैठक एवं सावन मिलन समारोह होटल चिल्ली वनीला में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने सावन पर्व का आनंद लिया. इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
सावन विशेष प्रतियोगिता में शिवाल को मिसेज सावन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह में सदस्याओं ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया.कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन विद्या जायसवाल, भारती सहाय और डॉ. पूनम प्रसाद ने किया.
इस अवसर पर पीडीसी पूनम प्रकाश द्वारा मीना शेखर को मातृत्व किट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. मीना शेखर ने तैयार किट का प्रदर्शन किया, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.
