महिला मोर्चा बेंगवरी का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन

बंद कराया बीजीआर कंपनी का उत्खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग कार्य

बंद कराया बीजीआर कंपनी का उत्खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग कार्य

केरेडारी. महिला मोर्चा बेंगवरी, केरेडारी की सदस्यों ने बीजीआर कंपनी के उत्खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग कार्य को मंगलवार के 10 बजे से बंद करा दिया. सैकड़ों महिलाएं माइंस के अंदर धरना पर बैठ गयी. माइंस बंद कराने से पूर्व महिलाओं ने कंपनी को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा था, जिस पर कंपनी ने कोई वार्ता नहीं की. इसके बाद महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया. केरेडारी सीओ रामरतन वर्णवाल एवं कंपनी के प्रबंधक श्रीनिवास महिलाओं से वार्ता के लिए पहुंचे, पर वार्ता विफल रही.

क्या है मांग : महिलाओं ने प्रदूषण रोकने, महिलाओ एवं पुरुषों को रोजगार देने, पेयजल की सुविधा, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत आठ सूत्री मांग शामिल है. धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता मोर्चा की अध्यक्ष काजल कुमारी ने की. संचालन सुनीता देवी ने किया. मौके पर फूलमती कुमारी, रेणु देवी, बबिता देवी, काजल देवी, गीता देवी, मालती देवी, उमा देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, सारो देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, अनिता देवी, नमिता देवी, आशा देवी, कविता देवी, चिंता देवी, मोहनी देवी, पिंकी देवी, राजो देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >