विष्णुगढ़. दामोदर घाटी निगम के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीसी) सुदीप्तो आचार्जी दो दिवसीय दौरे पर कोनार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्थानीय विद्यालय परिसर के समीप नवनिर्मित फुटबॉल मैदान का उदघाटन किया. वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. अपने प्रवास के पहले दिन सीवीओ ने स्थानीय डीवीसी स्कूल, अस्पताल और मुख्य कार्यालय का सघन भ्रमण किया. उन्होंने वहां कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों से सीधे संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा. उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर कार्य संस्कृति से ही परियोजना का विकास संभव है. परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे भी लगाये गये. इस अवसर पर गोपाल महतो, डॉ बीएन महतो, चंदन कुमार, सुनील कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, बीके महतो, राजेश्वर रजक समेत अन्य मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.