'भाई की कलाई पर राखी, सिर पर हेलमेट जरूरी', हजारीबाग पुलिस ने रक्षाबंधन पर दिया सुरक्षा का संदेश

हजारीबाग पुलिस ने रक्षा बंधन पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को राखी बांधकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। जानिए पूरी खबर।

हजारीबाग: रक्षाबंधन के अवसर पर हजारीबाग पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा अभियान चलाया. हजारीबाग एसपी के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी.

डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर पुलिस ने दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी. महिला थाना प्रभारी ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों की कलाई पर राखी बांधी और उनसे सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट पहनने का संकल्प लेने की अपील की.

पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है. बिना हेलमेट वाहन चलाने की स्थिति में दुर्घटना होने पर सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है. हेलमेट सड़क दुर्घटना में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस की ओर से चलाये गये इस अनोखे जागरूकता अभियान को लोगों ने भी सराहा. पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की.

अभियान में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे. रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस ने रक्षा सूत्र के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि परिवार और समाज की सुरक्षा के साथ सड़क पर अपनी जान की सुरक्षा भी जरूरी है.

यह भी पढें: 22 साल की उम्र में सड़क हादसे का शिकार हुआ संजय, गंभीर हालत में हजारीबाग रेफर 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >