117 बिरहोरों की स्वास्थ्य जांच

पगार बिरहोर टोला में मेगा हेल्थ कैंप

केरेडारी. एनटीपीसी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पगार बिरहोर टोला में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया. शिविर में पगार गांव के बिरहोर टोला में निवास करने वाले 117 आदिम जनजाति बिरहोरों की स्वास्थ्य जांच की गयी. शिविर में एनटीपीसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी की चिकित्सकीय टीम ने एक-एक बिरहोर का ब्लड सैंपल लिया. एक्स-रे भी किया गया. इस दौरान बिरहोरों को दवा के साथ अंडा और गुड़ भी दिया गया. शिविर में अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, मुखिया झरी लाल महतो, पंचायत सचिव शिव कुमार, डॉ विनय कुमार, शिक्षक अजय कुमार दुबे, महेंद्र रजक उपस्थित थे. लगातार स्वास्थ्य जांच का मिला है निर्देश ज्ञात हो कि पगार बिरहोर टोला के नजदीक चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना चल रही है. बिरहोरों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े, इसके लिए उपायुक्त ने संवेदनशीलता के साथ बिरहोरों के लिए लगातार स्वास्थ्य जांच और बेहतर इलाज, भोजन एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश एनटीपीसी और प्रखंड प्रशासन को दिया है. अंचलाधिकारी इन बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने के लिए इनके साथ लगातार बातचीत करते आ रहे हैं. इनके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गयी है, लेकिन बिरहोर अन्यत्र जाने के लिए अभी तक तैयार नहीं हुए है. जब तक ये वहां से अन्यत्र नहीं चले जाते हैं, तब तक इनके स्वास्थ्य, भोजन, पानी, आवास आदि की सुविधा का ध्यान रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >